Skip to main content

Posts

Showing posts from March 8, 2021

'स्त्री शरीर उपभोग की वस्तु नहीं है', महिलाओं को देवी समझने वाला समाज इसे कब समझेगा?

हर वर्ष की भांति इसबार भी दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक महिला दिवस मनाया जा रहा है। एकदूसरे को बधाई देते वक्त लोग श्रमिक शब्द का प्रयोग नहीं करते। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। आपको पता है क्यों मनाया जाता है ये दिन। नहीं पता। तो पता क्या है। अच्छा आपको पता होगा कि इसदिन महिलाओं के लिए रेस्टोरेंट और मॉल में छूट मिलती है। महिलाएं इसदिन अपने सौदर्य यानी सुंदरता का प्रदर्शन करती हैं। नहीं भाई। ये सब नहीं है।   महिला दिवस तो स्त्रियों के अधिकारों की लड़ाई   का उत्सव मनाने का दिन है। आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे जो आपतक वाट्सऐप के जरिए पहुंची बातों की का काट है।   जो काम आप करते हैं वहीं काम महिलाएं करती हैं ऐसे में उन्हें समान वेतन मिलना चाहिए लेकिन नहीं मिलता। क्यों। क्योंकि वह महिला हैं. ये हम नहीं बल्कि एनएसएसओ की रिपोर्ट बताती है। रिपोर्ट के अनुसार भारत मे महिलाओं को पुरुषों की तुलना में एक ही काम के लिए औसतन 40 फीसदी से कम वेतन मिलता है। आपको नहीं पता होगा कि दुनिया के कुल शारीरिक श्रम का 60 फीसदी करने के बावजूद महिलाओं के हाथ में दुनिया की मात्र 1