
दिल्ली चुनावों के परिणामों के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह की स्थिति पैदा हो गई है। मिलिंद देओरा और अजय माकन के बीच ट्विटर पर यह कलह खुलकर सामने आई।
मिलिंद देओरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी की तारीफ की। उन्होंने लिखा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का राजस्व दोगुना बढ़ गया है और आप सरकार पाँच सालों तक सरप्लस राजस्व बनाए हुई थी। साथ ही उन्होंने लिखा कि दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से विवेकपूर्ण सरकारों में से एक है।
यहाँ भी देखें: आप जीती तो, पर छोड़ गई कुछ सवाल!
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को यह बात नागवार गुज़री। उन्होंने मिलिंद के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा भाई, आपको कांग्रेस छोड़कर जाना है तो जाइए और उसके बाद आधी-अधूरी जानकारी फैलाइए। अजय ने लिखा 1997-98 में अनुमानित बजट के अनुसार रिवेन्यू था 4,073cr जो कि 2013-14 बढ़कर 37,459cr हो गया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के कार्यकाल में CAGR 14.87% रहा। वहीं 2015-16 अनुमानित बजट था 41,129 करोड़ जो कि 2019-20 में बढ़कर 60,000 करोड़ हो गया। इस दौरान AAP सरकार के कार्यकाल में CAGR 9.90% रहा।
यहाँ भी देखें: ज़रूरत ख़त्म, इसलिए गिरफ़्तार हुआ दविंदर सिंह
इस कमेंट के बाद मिलिंद ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा भाई। दिल्ली के सीएम के रूप में शीला दीक्षित के प्रदर्शन को कमतर मैं नहीं आंकता। ऐसा आप करते हैं। तंज कसते हुए उन्होंने ये भी लिखा कि बेहतर बदलाव के लिए कभी देर नहीं होती। आगे मिलिंद ने अजय माकन के बारे में लिखा कि आप के साथ गठबंधन की जगह अगर आपने शीला दीक्षित की उपलब्धियों की बात की होती तो आज कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में होती।
यहाँ भी देखें: CAB: हिंदू पाकिस्तान बनने की राह पर भारत!
Comments
Post a Comment