Skip to main content

Posts

असम में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में EVM खुद ही जाकर बैठी या किडनैप हुई?

  असम में भाजपा और ईवीएम के पुराने रिश्ते की एक नई कहानी सामने आई है। इस कहानी में चुनाव आयोग फूफा बनकर अपना पक्ष रखने आए लेकिन अब फंस गए हैं। ऐसे फंसे की लोग मजे लेने लगे। अब चुनाव आयोग को गुस्सा आ जाए उससे पहले ये पूरा मामला जान लीजिए।    1 अप्रैल को असम में दूसरे चारण की वोटिंग हुई। शाम को पथरकंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु पॉल की कार में ईवीएम मिली। इस मामले से जुड़ा वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विपक्ष ने हंगामा कर दिया।   प्रियंका गांधी , शशि थरूर, दिग्विजय सिंह, नितिन राउत ने भाजपा पर निशाना साधना शुरु कर दिया। इसीबीच सामने आया   चुनाव आयोग का बयान ।    उम्मीद थी कि चुनाव आयोग कह देगा कि ये रिजर्व्ड बॉक्सेस थे जिसका मतदान से कोई मतलब नहीं। लेकिन इसबार स्क्रिप्ट में चेंज था। और फिर एक ही बात बार-बार बोलेंगे तो जनता को उनके निष्पक्ष होने पर भरोसा कैसे रहेगा। सो उन्होंने कहा- ईवीएम लेकर निकले तो रास्ते में गाड़ी खराब हो गई, लिफ्ट मांगा तो एक बोलेरो रुकी और हम उसी के जरिए आगे बढ़े। हमें नहीं पता था की वो गाड़ी भाजपा प्रत्याशी कृ...

कोरोना को भगाने का एकमात्र विकल्प है कि हर राज्यों में चुनाव करवा दिया जाए

  देश के पांच राज्यों को छोड़कर कोरोना वायरस महामारी फिर से चुनौती बन चुकी है। जिन पांच राज्यों में कोरोना नहीं है वहां चुनाव है। इसी को लेकर हमने एक पोल करवाया।  जनता से पूछा-    कोरोना वायरस कैसे खत्म होगा?   - लॉकडाउन से - वैक्सीन से - मास्क से - चुनाव से   अधिकतर लोगों ने कहा- चुनाव से। सैद्धांतिक रूप से देखेंगे तो ये गलत जवाब लगेगा। लेकिन हमारे नेताओं ने कोरोना को लेकर ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि यही जवाब सबसे परफेक्ट लगता है। गुजरात के राजकोट से भाजपा विधायक गोविंद पटेल ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता मेहनती होते हैं, जो मेहनत करते हैं उनको कोरोना नहीं हो सकता है। ऐसे में कोरोना को हराने के लिए जरूरी है कि सभी देशवासियों को भाजपा का कार्यकर्ता बन जाना चाहिए। है कि नहीं? अब पीएम मोदी को देखिए। जब भी कोरोना पर बात करते हैं जनता को दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का अद्वितीय ज्ञान देते हैं। लेकिन जैसे ही रैलियों में जाते हैं मानों ये परम ज्ञान घर पर ही भूल जाते हैं। वहां भीड़ देखकर गदगद हो जाते हैं। कह भी देते हैं कि मैने जीवन में इतना बड़ा जनसमूह कभी देखा ही...

भगत सिंह आज होते तो किसानों के साथ होते, भाजपा समर्थक उन्हें देशद्रोही मानता?

  लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान भगत सिंह ने कहा था कि- ' क्रांति संसार का नियम है। वह मानवीय प्रगति का रहस्य है। लेकिन उनमें रक्तरंजित संघर्ष बिल्कुल लाजिमी नहीं है और न उसमें व्यक्तियों के खिलाफ हिंसा की कोई जगह है। क्रांति बम और पिस्तौल का सम्प्रदाय नहीं है'   भगत सिंह की इन बातों को अब वर्तमान में रखकर देखिए। केंद्र की मोदी सरकार ने तीन नए कृषि कानून पास किए जिसके विरोध में किसानों ने दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर धरना देना शुरु कर दिया। चार महीने बीत गए लेकिन उनकी मांगो पर किसी तरह का अमल नहीं किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में   किसानों की मौत   हो गई। भाजपा के तमाम नेता और मंत्री उनकी शहादत को व्यर्थ मानते हैं, उन्हें किसान मानने से भी इंकार करने से कुुछ गुरेज नहीं किया।    आज की परिस्थिति में भगत सिंह को रखकर देखिए। वह होते तो किसके समर्थन में खड़े होते? किसान या सरकार? स्वाभाविक सी बात है कि वह   किसानों के हित   में ही खड़े होते। वह सरकार से कहते कि जिसके लिए आपने कानून बनाया अगर उसे ही पसंद नहीं तो फिर क्यों? आप क्यों नहीं किसानों स...

युवा पंचायत - बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ एकीकृत संघर्ष का ऐलान!

  किसानों के बाद अब युवाओं ने ठान लिया है कि राज्यों और अपनी-अपनी भर्ती परीक्षाओं की सीमाओं को तोड़कर एकीकृत आंदोलन करेंगे और बेतहाशा बढ़ी बेरोज़गारी पर सरकार को घेरेंगे। बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ काम कर रहे युवा हल्ला बोल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए सूचना दी है कि 24 मार्च को इलाहाबाद में युवाओं की महापंचायत होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे और बेरोज़गारी का दंश झेल रहे युवा इस पंचायत में शिरकत करेंगे।   समस्या किसी एक भर्ती परीक्षा या आयोग में नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में युवा हल्ला बोल के संयोजक अनुपम ने बातचीत में हमें बताया, “युवा धीरे-धीरे समझ रहे हैं कि समस्या किसी एक भर्ती परीक्षा या किसी एक आयोग से जुड़ा हुआ नहीं है। समस्या पूरी व्यवस्था में है, जिसके ज़रिए नौकरियाँ लगातार कम हो रही हैं।” युवाओं  को इस व्यवस्था ने कमज़ोर किया है और आश्रित बनाकर छोड़ दिया है।   क्यों नहीं बेरोज़गारी का मुद्दा सरकार को डरा पाती है? गौरतलब है कि आए दिन कर्मचारी चयन आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ,   बिहार शिक्षक भर्ती ,   मप्र ...

संस्कृति और सेक्स के नाम पर इतनी गलतफहमियां! समाज ही रेपिस्ट तैयार कर रहा?

  Author :-   RAJESH SAHU सवाल है कि रेप क्यों होते हैं?   - क्योंकि लड़कियां छोटे कपड़े पहनती हैं। नहीं। - क्योंकि लड़कियां पुरुषों को अट्रैक्ट करती हैं। नहीं नहीं।  - क्योंकि लड़कियां रात में घूमने निकलती हैं। नहीं ये भी नहीं।    तो फिर क्यों? नहीं पता! चलिए हम बताते हैं आपको क्यों होते हैं रेप?   उत्तराखंड के   नवनियुक्त सीएम तीरथ सिंह रावत   एकबार हवाई यात्रा कर रहे थे उनके बगल एक महिला बैठी थी उन्होंने पूछा बहन जी कहां जा रही हैं? महिला ने कहा- दिल्ली जा रही हूं. मेरे पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और मैं खुद एक एनजीओ चलाती हूं।    बस इतनी सी बात ही तीरथ जी ने महिला से की। उसके बाद अपने दिमाग में तमाम ख्याल पाल लिए। उन्होंने कह दिया कि जो   महिला फटी हुई जींस पहनती हो   वह समाज में क्या संस्कृति फैलाती होगी। ये बयान सिर्फ मुंह से बक देने भर का नहीं है। बल्कि एक पूरी मानसिकता को दिखाता है जो सिर्फ सीएम तीरथ जी के भीतर नहीं है बल्कि देश के एक बड़े हिस्से के लोगों के भीतर बसी हुई है।    ये मानसिकता क्या है इसे पां...

Ripped jeans are better than ripped mindset...

  Society is following nudity if it is following the trend or let us say it in the style of newly appointed Uttarakhand CM,   Tirath Singh Rawat   that the ripped jeans are a signal of nudity. If we go back to history, the trend of distressed denim had found its way into the punk culture in the 1970s. Before this, ripped jeans were linked with the working class who couldn't afford to buy new jeans. Even at that time, denim became a target.   The episode of target started when a band named 'Sex Pistols' implanted British Punk ideology to fight against the state of affairs and the hidebound form of govt. After this, denim became one of the main targets for political deconstruction. Men and women who wore torn jackets and jeans adorned with pins and slogans were charged.   The ripped jeans were popular in the late 1980s and the 1990s and 2000s during the grunge era. Many international designers like Tom Ford and Helmut Lang, and others began to customize jeans agai...

क्या बीजेपी के पास चुनाव लड़वाने के लिए उम्मीदवार नहीं?

  अंतिम चार चरणों के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रेषित सूची ने   पार्टी में बड़े बवाल   को न्यौता दिया। दरअसल काशीपुरा-बेलगछिया से तरुण साहा और चौरिंगी विधानसभा से शिखा मित्रा को टिकट दिया गया। इसके बाद इन दोनों ने बीजेपी में होने या बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इससे पहले टिकट वितरण को लेकर बीजेपी आंतरिक कलह का शिकार भी हो चुकी है।   इन घटनाक्रमों ने एक बड़ा सवाल पैदा कर दिया है। सवाल ये कि क्या बीजेपी के पास चुनाव लड़वाने के लिए उम्मीदवार तक नहीं हैं? अगर ऐसा है तो किस आधार पर अमित शाह 200 से अधिक सीट जीतने का दावा कर रहे हैं।पहले ओपीनियन पोल और अब   टिकट वितरण   को लेकर भाजपा की समस्या ये छवि गढ़ रही है कि  बंगाल चुनावों की दौड़ में पार्टी पिछड़ चुकी है।   दहाई का आँकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी बीजेपी इन हालात में प्रशांत किशोर का एक पुराने ट्वीट की चर्चा की जानी चाहिए। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 21 दिसंबर को एक ट्वीट कर लिखा था कि “समर्थित मीडिया के द्वारा चाहे कितना भी प्रचार क्यों न करवा लिया जाए, वास्तविकता ये है क...