Skip to main content

Posts

Entrance Exam में भी GST लगाकर गरीबों को उच्च शिक्षा से दूर कर रही मोदी सरकार?

  क्या भारत बिना शिक्षा के विश्व गुरु बन सकता है? अगर ऐसा नहीं तो फिर उच्च शिक्षा को हर दिन महंगा क्यों किया जा रहा है? ये जानते हुए कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने से पहले ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। क्या इससे ये मान लिया जाए कि सरकार मान चुकी है कि हम वाट्सऐप यूनिवर्सिटी के जरिए ही लोगों को शिक्षित कर देंगे। ताजा उदाहरण नीट-पीजी की परीक्षा का है।    यह भी पढ़ें:  SSC GD - 2018 Protests - लाठीचार्ज में टूटा हाथ, अभ्यर्थी ने कहा - हाथ टूटा है, हौसला नहीं     नीट का एंट्रेंस टेस्ट नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन यानी एनबीई करवाता है। पिछले साल जिन छात्रों ने इसका टेस्ट दिया उन्हें फार्म के लिए 3750 रुपए देने पड़े थे। इस बार जो छात्र इस टेस्ट में बैठना चाहते हैं उन्हें उसी परीक्षा के लिए 4250 रुपए देने पड़ेंगे। सिर्फ यही नहीं बल्कि इसबार जीएसटी लगा दिया गया है। इस टेस्ट में शामिल होने वाले छात्रों को जीएसटी भी चुकाना होगा। यानी समान्य और पिछड़े वर्ग के छात्र 5,015 रुपए एससी-एसटी के छात्र 3,835 रुपए जमा करने के बाद ...

बंगाल चुनाव: राजनैतिक हत्याओं का बंगाल चुनाव से क्या लिंक है!

  अस्पताल के बेड पर प्लास्टर से बंधे पैर के साथ ममता बनर्जी की तस्वीर बंगाल चुनावों को लेकर चल रही तमाम चिंताओं को सही साबित कर रही है। नफ़रत और हिंसा से भरे चुनाव प्रचार और अभूतपूर्व ध्रुवीकरण की आशंका इन चुनावों के साथ जुड़ी हुई है।   यह कहना ग़लत नहीं होगा कि   मौजूदा वक्त में ममता बनर्जी , बीजेपी के खिलाफ खड़ी सबसे मजबूत ताकतों में से एक है और पश्चिम बंगाल बीजेपी का सबसे बड़ा सपना। पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी को केवल 3 सीटें हासिल हो पाईं थीं। लेकिन लोकसभा चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। 42 सीटों में से 18 सीटें हासिल की बीजेपी ने और वोट शेयर के मामले में तृणमूल काग्रेस से केवल 3.05% कम वोट हासिल किए। बीजेपी की कोशिश यही रहेगी कि आगामी विधानसभा चुनावों में पिछले विधानसभा चुनावों के परिणामों की झलक न दिखे जबकि ममता हर कीमत पर लोकसभा चुनावों के परिणामों की झलक को ख़त्म कर देना चाहेंगी।   बंगाल- राजनैतिक समीकरण   पश्चिम बंगाल के 294 सीटों में से 165 सीटें ऐसी हैं जहाँ पर किसी एक तबके का अधिक प्रभाव है। लगभग 55 सीटों पर अल्पसंख्यकों का वर्चस्व ...

Chhattisgarh agrees to adopt Alternative Development Model!

  Chattisgarh govt has signed a strategic partnership with India Center Foundation (ICF). The partnership focuses on the inclusive, sustainable, and progressive development of the state, which is aligned with the principles of the Alternative Development Model (ADM). ADM is a socio-economic development framework that works on the principles of Energy-efficiency, Environmental Responsibility, and Sustainability (EES).   Also read:   मंहगाई से जनता त्रस्त, मोदी सरकार मस्त, सरकार की प्राथमिकताओं में सिर्फ पूंजीपतियों का भला   This ground-breaking model will upgrade the development operating system that supports the non-exploitation of people, resources, and environment at its core to create equitable opportunities through new types of economic entities. Principal Secretary- Industry Shri Manoj Pingua and the Managing Trustee of ICF Shri. Sankalp Shukla signed the MoSA in the presence of state CM Bhupesh Bhagel and Founding Chairman of ICF Shri. Vibhav Kant Upadhyay...

व्यंग्य : मिथुन सच में कोबरा हैं लेकिन किसी को डसेंगे तो वह इंसान कागज का नहीं बनेगा

    इस समय दो तरह के चुनाव चल रहे हैं। पहली तरह वाले में पांच राज्यों के भीतर विधानसभा चुनाव, दूसरी तरह वाले में यूपी में पंचायत चुनाव। दोनो चुनाव में समानता ये है कि बड़ी संख्या में जानवर चुनाव मैदान में उतर आए हैं। जानवर कहने से बुरा मत मानिएगा। असल में जब कोई किसी को शेर कहता है तो उसका सीना फूलकर 56 इंची हो जाता है लेकिन जैसे ही कोई जानवर कह दे तो बुरा मान जाता है। ऐसे थोड़े होता है भइया जी।    जानवरों के राजनीति में प्रवेश करने के बाद पश्चिम बंगाल में   मिथुन चक्रवर्ती कोबरा   के रूप में भाजपा में शामिल हुए हैं। मिथुन ने पीएम के सामने ही मंच पर कहा था कि उन्हें नकली सांप न समझें, वह कोबरा हैं, जिसे डस लेंगे वह इंसान फोटो में बदल जाएगा। हमें मिथुन की बात पर शक हुआ तो उनकी तमाम फिल्में देखी। एक फिल्म सीन मिला। मिथुन के भीतर सच में एक कोबरा है। पैरों के नीचे हाथ ले जाकर हाथों से फन बनाना और फिर उल्टा होकर उड़ना इस बात का प्रूफ है कि   मिथुन पहले से ही कोबरा   थे। जिस तरह से उन्होंने गुंडे की आंख में अपने फन रूपी हाथ से डसा वह इस बात का संकेत है ...

'स्त्री शरीर उपभोग की वस्तु नहीं है', महिलाओं को देवी समझने वाला समाज इसे कब समझेगा?

हर वर्ष की भांति इसबार भी दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक महिला दिवस मनाया जा रहा है। एकदूसरे को बधाई देते वक्त लोग श्रमिक शब्द का प्रयोग नहीं करते। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। आपको पता है क्यों मनाया जाता है ये दिन। नहीं पता। तो पता क्या है। अच्छा आपको पता होगा कि इसदिन महिलाओं के लिए रेस्टोरेंट और मॉल में छूट मिलती है। महिलाएं इसदिन अपने सौदर्य यानी सुंदरता का प्रदर्शन करती हैं। नहीं भाई। ये सब नहीं है।   महिला दिवस तो स्त्रियों के अधिकारों की लड़ाई   का उत्सव मनाने का दिन है। आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे जो आपतक वाट्सऐप के जरिए पहुंची बातों की का काट है।   जो काम आप करते हैं वहीं काम महिलाएं करती हैं ऐसे में उन्हें समान वेतन मिलना चाहिए लेकिन नहीं मिलता। क्यों। क्योंकि वह महिला हैं. ये हम नहीं बल्कि एनएसएसओ की रिपोर्ट बताती है। रिपोर्ट के अनुसार भारत मे महिलाओं को पुरुषों की तुलना में एक ही काम के लिए औसतन 40 फीसदी से कम वेतन मिलता है। आपको नहीं पता होगा कि दुनिया के कुल शारीरिक श्रम का 60 फीसदी करने के बावजूद महिलाओं के हाथ में दुन...

बंगाल में तीसरे नंबर की पार्टी को एक नंबर बनाने की कोशिश में लगा है गोदी मीडिया

  पश्चिम बंगाल में भाजपा को जितना बड़ा प्रतिद्वंदी बताया जा रहा है असल में उतना बड़ा है नहीं। अब चूंकि भाजपा अपने प्रचार तंत्र के जरिए ही सत्ता तक पहुंचती है इसलिए दिल्ली से लेकर कोलकाता तक की मीडिया को इस काम में लगा दिया गया है कि भाजपा और टीएमसी का सीधा मुकाबला है और उस मुकाबले में भाजपा आगे जा रही है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। इसके कुछ वाजिब कारण हैं।   भाजपा के फायरब्रांड नेताओं के साथ भाषा की दिक्कत   भाजपा के आधे से अधिक नेता हिन्दी भाषी हैं। अंग्रेजी भी ठीक-ठाक है। लेकिन बांग्ला में सभी की जुबान तंग है। ऐसे में जब वह बंगाल में किसी रैली को संबोधित करते हैं तो वहां की जनता से सीधे तौर पर कनेक्ट नहीं कर पाते। उदाहरण के लिए योगी आदित्यनाथ को ले सकते हैं। उत्तर भारत के किसी भी राज्य में जब चुनाव होता है तो योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक होते हैं। बंगाल और असम भी इन्हें भेजा जाता है लेकिन जो क्रेज इनका हिन्दी पट्टी के राज्यों में है वह गैर हिन्दी राज्यों में नहीं है। यही कारण है कि पिछले दिनों रोड शो के दौरान भीड़ नदारत रही।    भाजपा का चुनावी नारा 'आत्मघाती' ...

RSS सरकारी संस्थानों में अपने लोगों को भर रहा, चुनाव जीत भी गए तो हम उनसे मुक्त नहीं हो पाएंगे- राहुल

  कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक प्रोग्राम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने तमाम ऐसी बातें कही जो देश की जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया। सबसे पहले उन्होंने अपनी ही पार्टी की उस गलती को स्वीकार किया जिसे लेकर भाजपा हमेशा हमलावर रही है। राहुल ने अर्थशास्त्री प्रोफेसर कौशिक बासु के साथ बातचीत के दौरान कहा- आपातकाल लगाने का फैसला एक भूल थी। राहुल ने ये भी कहा- आपातकाल के दौरान नागरिकों की आजादी और संवैधानिक अधिकारों को दबा दिया गया।    इसी बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- मेरी दादी ने भी माना था कि आपातकाल गलत फैसला था लेकिन तब कांग्रेस ने भारत के संस्थानिक ढांचे पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की। राहुल ने इसके लिए पार्टी की विचारधारा का जिक्र करते हुए कहा- कांग्रेस नहीं कर सकती थी लेकिन आज भाजपा ऐसा ही कर रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस अपने लोगों को संस्थानों में भर रहा है। राहुल ने कहा- अगर हम चुनाव में भाजपा को हरा भी देते हैं तो हम   संस्थानों में बैठे लोगों से मुक्त नहीं हो पाएंगे ।  कांग्रेस नेता ने कहा- देश के लोकतंत्र म...